उत्तरी सीरिया के कुर्द मिलिशिया ने 2 इलाक़े तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के क़ब्ज़े से छुड़ा लिए हैं।
समाचार एजेंसी बुरासा की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी सीरिया के कुर्दों ने आईएसआईएल के क़ब्ज़े से सलूक और सरीन इलाक़ों को छुड़ा लिया है। सलूक क्षेत्र उत्तरी सीरिया के रक़्क़ा प्रांत में और सरीन पश्चिमोत्तरी सीरिया के हलब प्रांत में स्थित है।
रिपोर्ट के अनुसार सलूक और सरीन को आज़ाद कराते समय सीरिया के कुर्दों ने आईएसआईएल के कई आतंकवादियों को ढेर किया जबकि बहुत से आतंकवादी जान बचाकर भाग खड़े हुए।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने रक़्क़ा प्रांत के केन्द्र रक़्क़ा शहर के पूरब में आईएसआईएल के एक प्रशिक्षण केन्द्र पर कई मीसाईल से हमले किए जिसमें इस आतंकी संगठन के बहुत से तत्व मारे गए और इस केन्द्र को भारी क्षति पहुंची।
10 अक्टूबर 2014 - 18:44
समाचार कोड: 643462
उत्तरी सीरिया के कुर्द मिलिशिया ने 2 इलाक़े तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के क़ब्ज़े से छुड़ा लिए हैं।